मनःस्थली (Mental Health) – Beyond Within https://beyondwithin.gunjarikaranka.com Psychology, Mindfulness & Inner Growth Sat, 01 Aug 2020 00:28:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 सम्भालिये अपने अंदर के मौसम को https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/08/01/sambhaliye-apne-andar-ke-mousam-ko/ https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/08/01/sambhaliye-apne-andar-ke-mousam-ko/#respond Sat, 01 Aug 2020 00:28:12 +0000 https://staging.gunjarikaranka.com/?p=600

(इस ब्लॉग को वीडियो के रूप में देखने के लिये यहाँ क्लिक कीजिये)

मन की दोनों टीमों भावनाओं और तर्कबुद्धि के बीच का अंतर्द्वंद सिर्फ अनिर्णय की अवस्था ही नहीं देता, अनचाहे निर्णय लेने को बाध्य भी करता हैं. इसका असर सिर्फ हमारी भावनाओ पर ही नहीं पड़ता बल्कि शरीर के अंदर का पूरा मौसम इसकी चपेट में आता है. 

क्या हैं शरीर के अंदर का मौसम?

इस मौसम को बनाये रखने के लिए हमारे शरीर के सारे ऑर्गन्स मिल कर काम करते हैं। हमारे शरीर के सभी अंगों को एक निश्चित तरह से काम करने के लिए प्रोग्राम्ड किया गया हैं, और जब वे इस सेट प्रोग्रामिंग के तहत काम करते हैं तो शरीर के भीतर का मौसम संतुलित बना रहता हैं। 

शरीर के अंदर का मौसम संतुलित रहना यानी:

  • शरीर का एक निश्चित तापमान पर बना रहना 
  • खून में ग्लूकोस की एक निश्चित मात्रा बने रहना
  • एक मिनट में हमारे दिल का एक निश्चित बार धड़कना 
  • रक्त का एक निश्चित दबाव पर बहना यानी ब्लड प्रेशर मेन्टेन रहना 

ये और ऐसी ही कई और चीजे जब एक निश्चित रेंज में रहती हैं तो बॉडी का मौसम स्टेबल बना रहता हैं, लेकिन!! अंदर के मौसम को बनाये रखने से भी ज्यादा जरूरी एक और काम हैं जो टॉप प्रायोरिटी पर रखा जाता हैं और वो हैं “सुरक्षित रहना”

प्रकृति ने हमारे शरीर की प्रोग्रामिंग में सब से क्रिटिकल मुद्दा “सुरक्षा” को रखा हैं। शरीर के अंगों को निर्देश हैं के सबसे सबसे पहले खुद को सुरक्षित रखने का काम देखना बाकि मौसम वगैरह तो बाद में भी ठीक कर लेंगे। हर जीव की पहली चिंता होती हैं खुद को सुरक्षित रखना।

देखा हैं न जानवरों में, थोड़ी भी आहट हो तो चिड़िया फुर्र से उड़ जाती हैं, कुत्ते के कान कैसे खड़े हो जाते हैं, हिरणों के झुण्ड कैसे चौकन्ने रहते हैं, अगर आप भी अकेले किसी सूने रास्ते पर से गुजर रहें हैं… अँधेरा घिरने लगा हैं तो आपकी चाल में एक अलग तेजी आ जाएगी… आपके कान और आँखें अधिक चौकन्ने हो जायेंगे। 

और अगर, ऐसे में आपको यह आभास हो गया के कोई पीछे आ रहा हैं तो!!

  • आपकी सुरक्षा के लिए हर अंग अपने उस निश्चित मौसम को डिस्टर्ब कर लेता है यानि 
  • पैन्क्रीअस आपके रक्त में ज्यादा ग्लूकोस छोड़ देगा ताकि आपको तेज चलने के लिए एक्स्ट्रा एनर्जी मिल सके, आपके फेंफड़े साँसे लेने छोड़ने का काम तेजी से करने लगेंगे। 
  • हार्ट जल्दी ब्लड की पम्पिंग करने लगेगा ताकि अगर दौड़ना या लड़ना पड़े तो कोशिकाओं को खून की कमी न हो जाए, बेशक इस कवायद में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जायेगा। 
  • आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी
  • इस चककर में साँसे छोटी हो जाएँगी और घबराहट बढ़ जाएगी।  

इंसानी दिमाग का सबसे आधारभूत सिस्टम आज भी आदिम युग जैसा ही हैं, और खतरा महसूस होने पर यह अपना मूलभूत रिएक्शन वही रखता हैं चाहे खतरा फिजिकल हो या मेन्टल। यानि आपके भय का कारण ये भी हो सकता हैं की कोई पीछा कर रहा हैं और अब बचने के दो ही तरीके हैं या तो भागो या फिर लड़ो। आपकी घबराहट का कारण यह भी हो सकता हैं के आपको किसी challenging स्थिति का सामना करना हैं चाहे इंटरव्यू, चाहे किसी बहस में खुद को सही साबित करना।

दिमाग का मूलभूत ढांचा इसे ठीक वैसे ही लेता है जैसे फिजिकल खतरे को लेता हैं। उसे बस इतना मतलब हैं के किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करने की नौबत आ गयी हैं और वह उस “भागो या लड़ो” वाले बटन को ऑन कर देता हैं, इस बटन के ऑन होते ही शरीर के सारे अंगों को मैसेज चला जाता हैं के भई सेफ्टी इश्यूज आ गए हैं, हमे बाहरी खतरे से निपटना हैं और

ब्लड में शुगर लेवल बढ़ना चालू हो जाता हैं, हार्ट भी तेजी से ब्लड पम्पिंग शुरू कर देता हैं… ब्लड प्रेशर शूट उप हो जाता हैं, लंग्स क्यों पीछे रहेंगे? वे साँसे तेज-तेज लेने लगते है भले ही टूटी फूटी जैसी भी, जितनी भी आये। जब साँसे पूरी नहीं ली तो ब्रेन में ऑक्सीजन लेवल गड़बड़ाने लगता है और आपने अपने प्रेजेंटेशन के लिए अपने विचारों का जो सिस्टेमेटिक ढांचा आपने तैयार किया था वो सारे व्यवस्थित विचार उथल पुथल से हो जाते हैं। जैसे किसी तारों के किसी व्यवस्थित सर्किट में तार इधर उधर बेतरतीबी से जुड़ जाएँ तो शार्ट सर्किट हो जाता हैं। वैसा ही कुछ दिमाग में हो जाता हैं क्या कहना था भूल जाते हैं, जुबान लड़खड़ा जाती हैं हम कहते हैं “नर्वस हो गए” 

दिमाग के इस सर्किट के सारे वायर्स को अपनी जगह दुरुस्त करने के लिए आपको चाहिए चंद लम्बी गहरी साँसे। बस ! 

इस “लड़ो या भागो” वाले बटन को रेगुलेट करना बहुत जरुरी होता हैं ताकि भावनाओं और तर्कबुद्धि (emotions & logics) के बीच ये जो शॉर्ट सर्किट वाली चिंगारिया हैं उन्हें रोका जा सके और विवेक आ कर मामला संभाल ले, और आप अपनी बेस्ट परफॉरमेंस दे पाएं, सही निर्णय लें पाएं।  

एक सच यह भी हैं के रोज तनाव में रह रह कर हमने तनाव को एक प्रतिक्रिया की बजाय अपने शरीर का स्थायी मौसम बना लिया हैं। जब कोई वास्तविक समस्या नहीं होती तब भी हम पूर्व (past) में हो चुकी बातों की जुगाली शुरू कर देते हैं। या फ्यूचर प्लानिंग के नाम पर आशंकाओं में डुबकियाँ लगाने लगते हैं। यह सब हम बाक़ायदा पूरी भावुकता के साथ सोचते हैं। यानि जो बीत गयी उन घटनाओं को याद कर के अभी भी वही दुःख, वही गुस्सा, वही नाराजगी या वही ग्लानि महसूस करते हैं जो तब हुई थी। भविष्य में क्या बुरा हो सकता हैं वो सब भी पूरी भावुकता के साथ सोचते हैं। जहाँ आपके विचारों को भावनाओं का साथ मिला! वहीँ दिमाग उसे “वास्तव में कुछ गलत” हो रहा हैं की तरह रजिस्टर करता हैं दिमाग के लिए “कुछ गलत” का एक ही मतलब हैं “खतरा” और खतरा हैं यानि “लड़ो या भागो वाला बटन” ऑन करना होगा और वह ऑन कर देता हैं! इसके ऑन होते ही शरीर के सारे सिस्टम्स इमरजेंसी मोड पर आ जाते हैं। 

यानि आपने ऐसी बातों को सिर्फ “सोचा” जो फ़िलहाल आपकी समस्या हैं ही नहीं, और आपकी बॉडी आपकी उस काल्पनिक समस्या पर भी उसी तरफ रियेक्ट करने लगती हैं मानों वह सच में हो रहा हो! 

अब सोचिये के अगर इस तरह से सोचना आपकी आदत हैं, तो आपका दिमाग आपको “खतरे में” ही मान रहा हैं और आपकी बॉडी के ऑर्गन्स ज्यादातर टाइम इमरजेंसी मोड पर ही रहते हैं यानि, 

हमेशा ही ग्लूकोस ज्यादा बनती रहेगी… 

हमेशा ही हार्ट ज्यादा पम्पिंग करता रहेगा… 

हमेशा ही लंग्स जल्दी जल्दी साँसे लेने के लिए छोटी छोटी साँसे ेते रहेंगे… 

हमेशा ही आपके दिमाग के तंतुओं को ऑक्सीजन कम मिलती रहेगी… 

हमेशा ही आप नर्वस सा फील करते रहेंगे… तो आ गया न आपके शरीर के मौसम में तूफान! 

और सिर्फ आ ही नहीं गया, अंदर ही रच बस भी गया। क्योंकि सारे ऑर्गन्स को इमरजेंसी मोड पर रहने की आदत हो गयी. अब उनको नोर्मल्ली काम करवाने के लिए दवाइयाँ लेनी पड़ती हैं। ये दवाएँ इन अंदरूनी अंगों पर दबाव बनातीं हैं के वे कम ग्लूकोस बनाये या जरा हौले-हौले धड़के… लेकिन आप अपनी आदतें नहीं बदलते और अपने विचारों में भावनाओं का जूस मिला कर एक से एक बुरी बात की जुगाली चालू रखते हैं। 

नतीजा? एक तरफ, आपका दिमाग आपके शरीर को लगातार इमरजेंसी मोड पर रहने के निर्देश देता रहता हैं, दूसरी तरफ दवाएँ ऑर्गन्स को मजबूर करती रहती हैं के इमरजेंसी मोड पर न आएं! आप समझ रहें है न कैसा भयानक खिलवाड़ चल रहा होता हैं आपके सारे ऑर्गन्स के साथ?? फिर आप कहते हैं साइड इफेक्ट्स होते है दवाइयों से। वाकई? सिर्फ दवाओं के साइड इफेक्ट्स है सारे? इस सारे गड़बड़झाले का असली डॉन हैं हमारी-अपनी-सोच। 

सोचना बुरी बात नहीं हैं, यही क्वालिटी तो हमें सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ प्रजाति बनाती हैं पर इस क्वालिटी का उपयोग करना इस प्रजाति हर व्यक्ति को आता नहीं हैं और यही क्वालिटी आत्मघाती बन जाती हैं। 

यहाँ सबसे पहली भूमिका हमारी श्वासों की आती हैं। लम्बी गहरी श्वासों पर किया गया मैडिटेशन आपका पहला तारणहार हैं। यही हैं जो आपके दिमाग के उस इमरजेंसी मोड को ऑफ करता हैं और सारे ऑर्गन्स अपने सामान्य तरीके पर लौट आते हैं. 

अगर आप परेशान नहीं हैं और आपके पास समय हैं तो दस मिनट श्वासों पर ध्यान कीजिये और अगर आप तनाव में है बहुत व्यस्त हैं तो यही मैडिटेशन हर रोज बीस मिनट कीजिये क्योंकि इस समय आपको इसकी ज्यादा जरुरत हैं ! ये कैसे करना हैं और साँसे कैसे मददगार साबित होंगी इस बारे में अगले आर्टिकल में बात करेंगे 🙂

इस ब्लॉग को वीडियो के रूप में देखने के लिये यहाँ क्लिक कीजिये

DeCode Mind Episode 5
]]>
https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/08/01/sambhaliye-apne-andar-ke-mousam-ko/feed/ 0 600
कहाँ से हो कर जाता हैं “विवेक” का रास्ता https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/07/01/kaha-se-ho-kar-jata-hai-vivek-ka-rasta/ https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/07/01/kaha-se-ho-kar-jata-hai-vivek-ka-rasta/#comments Wed, 01 Jul 2020 00:01:11 +0000 https://staging.gunjarikaranka.com/?p=591

(इस ब्लॉग को वीडियो के रूप में देखने के लिये यहाँ क्लिक कीजिये)

पिछले आर्टिकल (मिलिये मन के बॉस से) में हमने जाना के मन की दोनों टीमों भावनाओं और तर्क बुद्धि के बीच जब अन्तर्द्वन्द छिड़ जाये तो मामला इन के सुपर बॉस विवेक यानी wisdom के हाथ में सौंप देना चाहिये। लेकिन विवेक तक पहुँचना इतना सरल…सहज नहीं हैं। 

हम विवेक तक पहुँचाने वाली उस ख़ुफ़िया व्यवस्था के बारे में जाने इस से पहले यह जान लीजिये के विवेक कोई चमत्कारी शक्ति नहीं है जो अचानक से प्रकट होती हैं और सब संभाल लेती हैं। 

विवेक यानी स्थिर चित्त/ स्टेबल माइंड 

एक स्थिर चित्त अपने सारे रीसॉर्सेज़ का इस्तेमाल बेहतर तरीक़े से कर सकता है। आपके रीसॉर्सेज़ यानी आपकी knowledge, आपके अब तक के अर्जित अनुभव, वो सारे skills जो आपके सीखे है, सही और ग़लत को पहचान सकने की आपकी क़ाबलियत। 

ये सब आपके रीसॉर्सेज़ है। 

लेकिन किसी भी तरह के अंतर्द्वंद में फँसा मन “व्याकुल” अवस्था में होता है और ऐसे में वह वो सब भी नहीं सोच पाता जो उसे पहले से पता है। ये ठीक वैसा ही है जैसे आप हर रोज़ अपनी किचन में कुशलता से खाना बनाती है लेकिन किसी दिन अगर आप बहुत तनाव में है, या जल्दबाज़ी में काम करना पड़ रहा हो तो चाकू से आपकी अंगुली कट जाती है, या कड़ाही में गर्म तेल से अपना हाथ जला बैठती है। आपको ऑफ़िस के लिए देर हो रही है रास्ते में ट्रैफ़िक ज़्यादा है ज़रूरी मीटिंग शुरू होने वाली है… बरसों से गाड़ी चलाने वाले आप, रेड लाइट वाला सिग्नल देखने से चूक जाते है या किसी से टकरा जाते है! 

आप कुशल है, ये सब आपके अनाड़ी होने की निशानियाँ नहीं है ये आपके तनाव में होने की निशानियाँ है! ये आपके हड़बड़ी में होने की निशानियाँ है। 

परिवार में आप पर आक्षेप लगाये जा रहे है, आपके ख़िलाफ़ एक तरह से गुट-बन्दी हो गयी है आपकी बेचैनी बढ़ती जा रही है और आप जो कभी अनर्गल नहीं बोलते, आज आवेश में आ कर बहुत कुछ अनर्गल बोल जाते है। आपकी एक चूक से सब कुछ आपके ख़िलाफ़ चला जाता हैं। 

ये सारी स्थितियाँ वे थी जब चित्त को स्थिर रखने की ज़रूरत थी। यह समय संतुलन खोने का नहीं था। पर भावनाएँ विचलित थी, बुद्धि यह प्रमाणित करने में लगी थी मैं सही हूँ जब अंदर इतने तूफ़ान चल रहें हो तो कौन रखता मन को स्थिर? 

प्रकृति हमें यूँ डावाँडोल रहने के किए कैसे छोड़ देती? मन को उसकी स्थिरता लौटा देने का दायित्व प्रकृति में हमारे ही शरीर के एक सिस्टम को सौंपा है और इसका नाम है – श्वसन तन्त्र यानी respiratory system, वही, जिसका काम है साँस लेना। 

साँस तो अपने आप आती रहती है। ये इतना साधारण सा काम है के इस ओर कभी ध्यान ही नहीं जाता।

अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो आपकी साँसे सिर्फ ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड का आदान प्रदान करवाने का काम करती रहेंगी लेकिन, अगर, आप ध्यान देंगे तो ख़ुफ़िया दरवाजा खुल जायेगा ! दरवाजा जो आपको सीधे मन के सुपर बॉस यानि विवेक के पास ले जायेगा। 

हमारी ये आती जाती साँसे बहुत कमाल की चीज़ हैं! अपनी साँसों को साधारण मत समझिये। श्वास को साधने से कई रोग ठीक हो जाते हैं, प्राणायाम अपने आप में एक चिकित्सा पद्धति हैं। एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में 12-15 बार श्वास लेता हैं। बहुत स्ट्रेस में रहने वाले लोगों की श्वसन दर 15-20 साँसे प्रति मिनट हो सकती हैं। प्रति मिनट आप कितनी बार सांस लेते हैं यह बताता हैं के आपका चित्त कितना स्थिर हैं। आपकी श्वास जितनी लम्बी गहरी और लय में होगी आपके दिमाग की क्षमताएँ उतनी ही ज्यादा होंगी। यदि श्वास की लय पर नियंत्रण लाते हुए प्रति मिनट 12 से कम पर श्वास स्थिर हो जाये तो कई विलक्षण क्षमताएँ भी जागृत होने लगती हैं। 

योग साधना विज्ञानं कहता हैं के अगर इंसान अपनी श्वास दर को 11श्वास /मिनट पर ले आये तो वह अपने आस पास के पशु-पक्षियों द्वारा दिए जा रहे सिग्नल्स को समझने लगता हैं। अगर यह दर 9 श्वास/मिनट पर आ जाये तो वह इस धरती पर प्रकट हो रहे हर सिग्नल (मौसम, पेड़-पौधों से आ रहे सिग्नल्स को भी) समझने लगता हैं, और अगर यह दर 7 श्वास/मिनट हो जाये तो इस समूचे संसार के अस्तित्व में कुछ भी ऐसा शेष नहीं रहता जो आपसे छुपा रह सके! 

याद रखिये श्वास को जबरन धीमा करने से यह सब नहीं होने लगेगा क्योंकि आप हर समय इस पर ध्यान केंद्रित नहीं रख पाएंगे। प्राणायाम के जरिये आप अपनी श्वास दर को कुछ समय के लिए कुछ हद तक धीमा कर सकते हैं। एक लम्बे अभ्यास के बाद यह होगा के आपकी श्वसन दर स्वाभाविक रूप से धीमी होती जाएगी। प्राणायाम के लिए हर रोज निकाले गए दस मिनट भी, फिलहाल आप जिस स्थिति में हैं आपको उस से बहुत बेहतर स्थिति में ला सकते हैं। 

हमारी साँसे हमारे शरीर के अंदर के मौसम पर निर्भर करती हैं और हमारे शरीर का मौसम हमारी सांसों पर निर्भर करता हैं। आपको पता हैं हमारे शरीर के अंदर का भी एक मौसम होता हैं ?? होता हैं 🙂

और ये जो हमारी साँसे हैं ये भी एक तरह की हवाएँ ही हैं और हवाएँ बहुत तेज चलें तो मौसम बिगड़ जाया करते हैं और तूफान के आसार बन जाते है! शरीर के भीतर का ये मौसम कैसा हैं और इसमें आने वाले तूफानों को कैसे संभालना हैं इस पर अगले आर्टिकल में बात करेंगे 🙂

इस ब्लॉग को वीडियो के रूप में देखने के लिये यहाँ क्लिक कीजिये

DeCode Mind
]]>
https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/07/01/kaha-se-ho-kar-jata-hai-vivek-ka-rasta/feed/ 1 591
मिलिये मन के बॉस से! https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/06/01/miliye-mann-ke-boss-se/ https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/06/01/miliye-mann-ke-boss-se/#respond Mon, 01 Jun 2020 05:14:06 +0000 https://staging.gunjarikaranka.com/?p=571

पिछले आर्टिकल में हमने बात की कि मन बहुत महत्वपूर्ण होता हैं, इतना महत्वपूर्ण के शरीर के सारे अंग और सारे सिस्टम्स उस पर निर्भर करते हैं। लेकिन मन के अंतर्गत काम करने वाली भावनाओं की बटैलियन और तर्क-बुद्धि के बीच कभी-कभी ठन सी जाती हैं. यूँ तो ये दोनों मिल कर काम करते हैं पर कई बार एकमत नहीं हो पाते। 

जैसे मान लीजिये के अगर मेरे सामने कोई बात आएगी तो स्वाभाविक हैं की उस बात के लिए मेरी एक प्रतिक्रिया भी होगी। 

लेकिन, मेरे अंदर कौन हैं जो ये तय करेगा के क्या प्रतिक्रिया देनी हैं? 

  • गुस्सा करना हैं, हँस देना हैं…या नाराज हो कर चले जाना हैं 

कौन decide करता हैं ?? 

ये जो हमारी बॉडी हैं इसमें कई टीम्स हैं जो ये सारे काम देखतीं हैं। 

हमारे शरीर की तरफ से सबसे पहली प्रतिक्रिया देने वाली टीम भावनाओं की ही होती हैं। ये frontline पर खड़ी हुई टीम हैं। किसी भी परिस्थिति के आने पर सबसे पहले हमारी भावनाएं रियेक्ट करती हैं — यानि हम कुछ “महसूस करते हैं” लेकिन, हम उस पल जो कुछ भी महसूस करते हैं वो वैसा का वैसा बाहर जाहिर तो नहीं कर देते। बल्कि ये टीम मामले को ऊपर वाली टीम को ट्रांसफर करती हैं — ऊपर वाली टीम यानि “तर्क बुद्धि” 

भावनाओं की टीम जाएगी और कहेगी के, “देखों कैसे बात की गयी हैं हमसे। … बड़ा ही अपमान किया जा रहा हैं… क्या करें झगड़ा कर लें क्या?? 

फिर तर्क बुद्धि कहती हैं रुको, रुको जरा… पहले ये बताओ कौन कर रहा है अपमान? कहाँ पर कर रहा हैं? इस समय जवाब देने से फायदा हैं या नुकसान? हमारी छवि तो नहीं खराब हो जाएगी? बात सँभालने की जगह बिगड़ तो नहीं जाएगी!!!

ये सब देख-भाल कर तर्कबुद्धि तय करती हैं के क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए। 

अब कई बार भावनाएं इस निर्णय से सहमत होती हैं तो कई बार नहीं भी होती। 

कई बार भावनाएं इतने उबाल पर होती हैं के वे तर्कबुद्धि की बात सुनना ही नहीं चाहती तो कभी-कभी ठीक इसका उल्टा भी होता हैं। भावनाओं की टीम बहुत डरी हुई होती हैं तर्कबुद्धि उन्हें अपने लिए स्टैंड लेने को कहती हैं पर भावनाएँ साथ नहीं देती और प्रतिक्रिया को अपने हिसाब से बदल देती हैं। 

ऐसे में बुद्धि और भावनाओं के बीच अंतर्द्वंद शुरू हो जाता हैं। भावनाएँ यानि हार्मोन्स की बटालियन और तर्क बुद्धि यानि विचारों का एक पूरा जंजाल। जब भावनाएँ अपनी तरफ खींचती हो और तर्क बुद्धि अपनी तरफ. ऐसे में निर्णय कौन ले? यही समय है जब मामला सुपर बॉस के पास जाना चाहिए।

बुद्धि और भावनाओं — दोनों का बॉस! कौन हैं ये?

इस बॉस का नाम हैं “विवेक” विवेक यानि wisdom. 

भावनाएँ बस इतना जानती हैं के उन्हें “अभी क्या चाहिए”  जो अभी चाहिए बस वही सही हैं ! 

तर्क बुद्धि ये देखती हैं के “अपने लिए क्या सुरक्षित है” यानि जो अभी खुद को सुरक्षित रख सके, बस वही सही हैं। 

विवेक यानि विजडम यह देखता हैं के “क्या सही हैं ” as a whole. विवेक के पास दूर दृष्टि होती हैं — इसलिए विवेक वो भी देख पाता हैं जो ये दोनों नहीं देख पा रहे होते।

हो सकता है जो सही हो उसमें मन को मजा न आये, हो सकता है तर्क बुद्धि को लगे के इसमें तो बहुत मेंहनत लगेगी पर विवेक आपको वह सुझाएगा जो “आपको करना चाहिए” “जो आपके लिए वास्तव में सही हैं”, “वास्तव में जरूरी हैं ! “

इन तीनों के काम करने के तरीके को एक छोटी सी कहानी से समझते हैं। 

एक बार एक फैक्ट्री में कुछ मजदूर काम करते थे। गरीब मेहनती लोग थे। दिन भर काम करते और शाम को ठेकेदार के पास जा कर रजिस्टर में अंगूठा लगाते और अपनी दिहाड़ी ले लेते। 

एक दिन उन्हें पता चला के वे जितनी रकम पर अंगूठा लगाते हैं उतने पैसे तो ठेकेदार उनको देता ही नहीं हैं। उन्हें तो बहुत कम पैसे दिए जा रहे हैं। पता चलते ही सब मजदूरों में रोष फ़ैल गया ! कुछ जो बूढ़े मजदूर थे वे भाग्य को कोसने लगे के हाय हमको ही ऐसा बेईमान ठेकेदार मिलना था जो हमारे पैसे खा गया !!  हम तो गरीब लाचार लोग हैं ठेकेदार से कैसे लड़ सकते हैं! 

जो युवा वर्ग था वो बोला किस्मत को कोसने की क्या बात हैं! और कौन कहता है के हम कुछ कर नहीं सकते। ठेकेदार बेईमान हैं तो हम उसकी शिकायत करेंगे। हम अभी मैनेजर साहब के पास जाते हैं और उनसे कहते हैं के इस बेईमान ठेकेदार को नौकरी से निकाले और नया ठेकेदार लगाये। 

सब मजदूर पहुंचे मैनेजर से मिलने। बोले देखो साहब कैसा अन्याय हो रहा हैं, वो बेईमान ठेकेदार गरीबों का पैसा लूट रहा हैं। … मैनेजर ने शांति से उनकी पूरी बात सुनी और बोले, “ठीक हैं, अच्छा किया आपने मुझे सब बता दिया। अभी तो आप लोग अपने घर जाइये और शाम को भोजन वगैरह से फारिग हो कर साढ़े आठ बजे वापस फैक्ट्री आ जाइयेगा। आश्वस्त हो कर मजदूर घर लौट आये।

मजदूरों ने सोचा लगता हैं मैनेजर साहब हमारे सामने ही डाँट लगाएँगे ठेकेदार को, और उसको कहेंगे के हम सबसे माफ़ी मांगे। तभी तो हम सबको वापस  बुलाया हैं। पर सबने  तय लिया था के चाहे जो हो जाये हम ठेकेदार को माफ़ नहीं करेंगे। हम तो मैनेजर साहब को साफ़ साफ़ कह देंगे के ऐसे बेईमान ठेकेदार को तो आप नौकरी से निकालो ही। 

शाम को सब मजदूर ख़ुशी-ख़ुशी फैक्ट्री पहुँचे तो क्या देखते हैं के फैक्ट्री के आगे तेज रौशनी वाली लाइट्स लगी हुई हैं, फर्श पर दरियाँ बिछी हैं, दरियों पर बस्ते रखे हैं,  एक बड़ा सा ब्लैक बोर्ड लगा हैं और वहीँ एक लड़का खड़ा हैं जिसे मैनेजर साहब बातचीत कर रहें हैं। मजदूरों की नज़रे ठेकेदार को खोज रही थी जिसको अभी डाँट पड़ने वाली थी और जो अभी उनसे हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगने वाला हैं और जिसकी माफ़ी को वे ठुकरा देने वाले हैं। तो वहां के सारे नज़ारे को नज़रअंदाज़ करते हुए वे लोग मैनेजर की और बढे। उनको देख कर मैनेजर साहब खुश हो गए बोले अरे आ गए आप लोग! आइये आपको इनसे मिलवाता हूँ। ये हैं आपके मास्टर जी। और आज से हर शाम एक घंटा ये आप लोगों को पढ़ाएंगे। 

पढ़ाएंगे!!! हमको !!! क्यों?? मजदूरों ने हैरान हो कर पुछा। 

मैनेजर साहब मुस्कुराये और बोले हाँजी आज से हर शाम आप लोगों की क्लास लगेगी। आप पढ़ना नहीं जानते इसीलिए ठेकेदार के हाथों ठगे गए थे न। 

अब मजदूर बिलकुल बिफर गए, अरे साहब ये क्या बात हुई! बेईमान तो वो ठेकेदार है आप उसको सजा दो, आपने तो हमको ही सजा सुना दी। अब हम इस उम्र में कहाँ ये सब माथापच्ची करेंगे। नहीं नहीं आप तो उस ठेकेदार को बुलाओ उसको डाँटो और उसको नौकरी से निकालो बस हमे तो इतना ही चाहिए। 

मैनेजर साहब बोले, अच्छा चलो मान लो के मैंने उसे नौकरी से निकाल दिया तो क्या गारण्टी हैं के नया ठेकेदार भी ऐसा ही नहीं होगा? जब उसे आप लोगों की कमजोरी का पता चलेगा तो वो भी इसका फायदा नहीं उठाना चाहेगा? आप लोग अगर इस फैक्ट्री का काम छोड़ कर कहीं और काम करने गए तो वहां भी आपके साथ ऐसा ही नहीं होगा। क्योंकि आपकी यह कमी तो आपके साथ ही चलेगी चाहें आप जहाँ भी जाये, चाहे आपके सामने कोई भी हो।आप हमेशा इसी आशंकित ही रहेंगे लेकिन अगर आप साक्षर होंगे तो  आपकी यह समस्या जड़ से ही ख़त्म हो जाएगी। फिर कोई आपको ठग नहीं पायेगा। 

इस कहानी में जो ठेकेदार हैं वह हैं जीवन में आने वाली परिस्थिति 

बूढ़े मजदूर हैं, वे हैं भावनाएँ जो आहत होना जानती हैं, उत्साहित होना जानती हैं पर बदलाव से डरती भी हैं 

जो युवा मजदूर हैं वह है तर्क बुद्धि — जो अपने लिए अभी सबकुछ कैसे ठीक करना है,  बस इतना ही सोचती हैं. 

जो मैनेजर हैं वह हैं विवेक ! 

विवेक को हालात की गाँठ का एक एक धागा खोलना आता हैं 

विवेक को पता हैं के जरूरतें दो तरह की होती हैं — एक होती है felt need यानि वो जरुरत जो महसूस हो रही हैं जैसे मजदूरों को लग रहा था के “ठेकेदार समस्या है — उसे बदल दो” 

और एक होती हैं एक्चुअल नीड यानि वास्तविक समस्या। जिसे देखने के लिए wisdom चाहिए होता हैं। जो मैनेजर देख पाया के टेम्पेररी हल से कुछ नहीं होगा। पूरी तस्वीर देखो और पता लगाओ के वास्तव में काम कहाँ करना हैं। 

अब आपकी जिंदगी में ये बेईमान ठेकेदार कोई भी हो सकता हैं ऑफिस का कोई सहकर्मी, या शायद कोई नजदीकी रिश्तेदार! आपको ऐसा “लगता हैं ” के समस्या उसके होने से हैं पर अगर आप ये मामला अपने विवेक के हाथों में सौंपेंगे तो पाएंगे के  बदलाव की वास्तविक जरुरत कहीं और ही हैं। 

पर विवेक आपको रास्ता तो तब सुझाएगा न जब आपका उस से संपर्क होगा! 

आप विवेक के साथ मीटिंग फिक्स करेंगे कैसे? क्योंकि आप का रास्ता रोके खड़ा होगा मन, भावनाओं की पूरी बटालियन ले कर। उस से पार पाएंगे तो दिमाग अपने तर्कों में उलझा देगा। 

प्रकृति को पता था के भावनाएं और तर्क बुद्धि ये दोनों आपको आसानी से विवेक से मिलने नहीं देंगे। इसीलिए हमारी सहायता के लिए उसने एक खास ख़ुफ़िया नेटवर्किंग की व्यवस्था की हैं। ये ख़ुफ़िया नेटवर्क ऊपर ऊपर से तो अपना काम कुछ और दिखाता हैं पर असल में यह बड़ा पॉवरफुल नेटवर्क हैं जो भावनाओं और तर्क बुद्धि को एक तरफ कर के आपकी मुलाक़ात बिग बॉस यानि विवेक के साथ फिक्स करवा सकता हैं। 

इस ख़ुफ़िया नेटवर्क का नाम क्या हैं और ये कैसे काम करता हैं? अगले आर्टिकल में जानते हैं 🙂 

इस ब्लॉग को वीडियो के रूप में देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

DeCode Mind Episode 3
]]>
https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/06/01/miliye-mann-ke-boss-se/feed/ 0 571
मन क्या होता हैं? https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/05/01/man-kya-hota-hai/ https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/05/01/man-kya-hota-hai/#respond Fri, 01 May 2020 03:19:08 +0000 https://staging.gunjarikaranka.com/?p=568

कौन हैं मन? 

दिल? दिमाग? या इन दोनों से अलग कोई तीसरी चीज…??

मन के साथ जुडी सबसे दिलचस्प बात ये है के इस नाम मन कोई ऑर्गन हमारे शरीर में है ही नहीं लेकिन फिर भी ये मन, हमारे शरीर के हर एक अंग को, हर एक सिस्टम को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। कैसे??

मन अपने आप में कोई ऑर्गन नहीं हैं बल्कि एक सिस्टम का नाम हैं 

ये कुछ ऐसा है जैसे देश की आर्मी होती हैं। जैसे आर्मी अपने आप में कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सिस्टम का नाम हैं, जैसे हमारी सेना में अलग अलग रेजिमेंट्स है — सिख रेजिमेंट्स, गोरखा रेजिमेंट्स, राजपूत रेजिमेंट ऐसे ही मन के तहत एक पूरी बटालियन काम करती हैं – हार्मोन्स की बटालियन। हार्मोन्स क्या होते हैं ? हमारे शरीर में कुछ ग्रंथियाँ होती है जिनसे स्त्रावित होने वाले रसायनों को हार्मोन्स कहते हैं. ये हार्मोन्स मन के इशारों पर काम करते हैं। 

अगर कमाण्डर मजबूत होगा तो फौज अनुशासन में रहेगी

अपने कमाण्डर के निर्देशों का पालन करेगी और अगर कमांडर कमजोर हुआ, नेतृत्व कमजोर हुआ तो फिर उस दस्ते में जितने लोग हों वे सब कमाण्डर हो जाया करते हैं। ठीक ऐसा ही मन के साथ भी होता हैं। मन क कमजोर हो तो हार्मोन्स मनमाना व्यवहार करने लगते हैं। 

मन — उनका नहीं, बल्कि वे मन के कमांडर बन जाते हैं। 

ये केमिकल्स अंसतुलित हो कर रक्त में उतरते है और शरीर के हर अंग तक पहुँचते है पाचन तंत्र में पहुंचे तो डायबीटीस दे दी… अलसर दे दिया, लंग्स में पहुंचे तो अस्थमा खड़ा कर दिया, गले में पहुंचे तो थायरॉइड दे दिया, दिमाग में पहुंचे तो डिप्रेशन, इन्सोम्निया, एंग्जायटी…. कोई गुस्से से बौखलाया घूम रहा हैं… किसी के मन से अनजाने से डर ही नहीं जाते। कोई रात रात भर सो नहीं पाता तो किसी को आशंकाएँ जकड़े रखती हैं। 

क्या हैं ये सब?

अव्यवस्थित हार्मोन्स। यानि एक ऐसी सेना जिसके कमांडर को नहीं पता के नेतृत्व कैसे करना हैं।

नतीजा थका हुआ दिमाग …थका हुआ शरीर… ये घिर घिर के आती हुई नित नयी बीमारियाँ। एक बीमार मन, एक थका हुआ मन आपके हौंसले को, आत्मविश्वास को, चुनौतियों का सामना सकने के जज्बे को तोड़ कर रख देता हैं। 

अगर मन इतना महत्वपूर्ण हैं तो मन को सँभालने के लिए कोई व्यवस्था तो प्रकृति ने की होगी। शरीर के हर अंग को सँभालने वाले मन को सँभालने वाले मन को सँभालने के लिये हमारे शरीर के पास ऐसा कोई सिस्टम तो होगा? हैं, बिलकुल हैं। वो कौन हैं और उसके होते हुए भी मन क्यों और कैसे अकेला पड़ जाता हैं इस पर अगले आर्टिकल में बात करेंगे।

इस ब्लॉग को वीडियो के रूप में देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये:

DeCode Mind Episode 1
]]>
https://beyondwithin.gunjarikaranka.com/2020/05/01/man-kya-hota-hai/feed/ 0 568